वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना पुलिस ने कई माह पूर्व हुए दरोगा गोलीकांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, यह अभियुक्त कई महीनों से फरर चल रहा था। गिरफ्तार करते समय युवक के पास से एक अद्द 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। इस मामले में अभी एक अभियुक्त फरार चल रहा है।
वहीं मैगलगंज पुलिस ने चुरईपुरवा गांव में कुछ दिन पूर्व हुई किसान की हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
