गणतंत्र दिवस पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि ये नागरिकों में देशप्रेम और कर्तव्यबोध की भावना को जागृत करते हैं।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक नागरिक की देश के प्रति जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने समाज और जनपद को स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने को हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं तकनीकी क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाना ही देश को आगे बढ़ाने का सही मार्ग है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविंदर कुमार ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version