पीपीगंज के प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, बच्चों को बांटे स्वेटर व मिठाइयाँ | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज के हनुमत नगर वार्ड संख्या–2 स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम साहबगंज में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।

यह पावन दिन हमें याद दिलाता है कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संकल्प, कर्तव्य और आत्मगौरव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले द्वारा नौनिहाल बच्चों को स्वेटर एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं। स्वेटर पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। छोटे-छोटे बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक जमशेद आलम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश लाल श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सुजीत वर्मा, मनोज कुमार यादव, शिक्षामित्र मंजू द्विवेदी, अभिभावक राम सजीवन, किशन कुमार मद्धेशिया, सुदामा वर्मा, दिनेश कुमार उर्फ चिंटू, अमर लाल, बनवारी, मजनू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी, शशिकला देवी, रसोइया मीना देवी, मुराती देवी, आशा समूह की महिलाएँ एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version