इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राघौगढ़ विधायक एवं जिला गुना कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन सिंह अचानक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बूढ़े बालाजी राकेश शिवहरे से मिलने उनके निजी निवास पहुँचे। उल्लेखनीय है कि राकेश शिवहरे का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने राकेश शिवहरे के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे के पिता द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन सिंह एवं बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के पंकज कनोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश भार्गव, धर्मेंद्र धाकड़, कैलाश रजक, गिर्राज शिवहरे, छोटू शिमला, बोला भार्गव, धर्मेंद्र चौकसे, महेश कुशवाह (पार्षद), वीरेंद्र ओझा सहित शिवहरे परिवार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
