डोमिनगढ़ प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

26 जनवरी को विकास खंड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत डोमिनगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अवनीश यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक समन्वयक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का ही नहीं, बल्कि संकल्प, कर्तव्य और आत्मगौरव का भी दिन है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र सिंह, डॉ. फैजुल अंसारी, रमाकांत, सफाई कर्मचारी अजय, सुरेश कुमार भारती, विजय कुमार कुशवाह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंद्रावती देवी, रीता सिंह, रसोइया, आशा समूह की महिलाएँ तथा गाँव के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version