महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी को मिला विशिष्ट सम्मान | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक हुआ जो आस्था भक्ति और सांस्कृतिक एकता का अनुपम प्रतीक साबित हुआ। इस भव्य आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया, जिसकी सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अद्वितीय भूमिका निभाई।इस ऐतिहासिक महाकुंभ में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सराहना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष सम्मान की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस बल की अनुशासन, धैर्य और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की, इसे महाकुंभ की सफलता का प्रमुख आधार बताया।इसी कड़ी में जनपद लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के तेजतर्रार एवं अपनी कुशल कार्यशैली से क्षेत्र वासियों का दिल जीतने वाले एवं जहाँ भी ये तैनात रहे वहां इन्होने पुलिस विभाग का परचम लहराया, महाकुंभ प्रयागराज में भी गोला पुलिस सी ओ  रमेश कुमार तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था में विशिष्ट सम्मान देकर विभाग का परचम लहराया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान सी ओ रमेश तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र के साथ महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान किया।यह सम्मान न केवल रमेश तिवारी के व्यक्तिगत समर्पण को मान्यता देता है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महाकुंभ 2025 ने आधुनिक तकनीक, प्रबंधन और प्राचीन परंपराओं के संगम से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को मजबूत किया, जिसमें सुरक्षा बलों का योगदान अविस्मरणीय रहा।रमेश तिवारी जैसे अधिकारियों के प्रयासों से महाकुंभ न केवल सुरक्षित रहा, बल्कि इसे एक आदर्श धार्मिक आयोजन के रूप में स्थापित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version