भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए भोपाल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल को बड़ी सफलता मिली है। नेहरू नगर क्षेत्र स्थित विज्ञान भवन के पास से क्राइम ब्रांच ने 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक ऑटो वाहन और मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी के नेतृत्व में टीम को अवैध मादक पदार्थों की पतारसी में लगाया गया था।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर स्थित विज्ञान भवन के सामने खाली मैदान में एक ऑटो में दो युवक एमडी ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी शाहरूख खान के पास से 1.02 ग्राम तथा सलमान खान के पास से 1.99 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। कुल 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

सलमान खान पिता अशरफ खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशोका गार्डन, भोपाल।

शाहरूख खान पिता गफ्फार खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाग फरहत अफज़ा, थाना ऐशबाग, भोपाल।


दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 29 के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त मादक पदार्थ, मोबाइल फोन एवं ऑटो वाहन को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सउनि सादिक खान, आरक्षक मुकेश मीणा, राहुल ठाकुर, प्रदीप गेहलोत, अजीत सिंह, महेश राठौर, जितेन्द्र चंदेल, अभिषेक चौधरी, रणधीर एवं महिला आरक्षक संध्या शर्मा की विशेष भूमिका रही।
क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version