एफआरसीटी टीम प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने सोनभद्र जिला इकाई व मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

एफआरसीटी टीम प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने सोनभद्र जिला इकाई व मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित | New India Times


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की सोनभद्र जिला इकाई की भौतिक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को करमा घौरहरा स्थित ज्ञान भूमि विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा व प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष व एफआरसीटी झारखंड प्रदेश प्रभारी ओम शंकर नारायण की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यशाला में सोनभद्र जिले के सभी ब्लॉकों से एफआरसीटी टीम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने संगठन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री द्वारा मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष ओम शंकर नारायण, सोनभद्र जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद खान तथा जिला महामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह को माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

एफआरसीटी टीम प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने सोनभद्र जिला इकाई व मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित | New India Times

इसके साथ ही करमा ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, महामंत्री बादल सिंह, घोरावल ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश विश्वकर्मा, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रृंगी ऋषि, म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार, बभनी ब्लॉक अध्यक्ष धन कुमार तथा दुद्धी ब्लॉक महामंत्री अजीत कुमार को भी माल्यार्पण कर सर्वजन पत्रिका देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने कहा कि एफआरसीटी “सर्वजन का, सर्वजन के द्वारा, सर्वजन के लिए” बना संगठन है, जो समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन के संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 72 हजार से अधिक सदस्य एफआरसीटी परिवार से जुड़े हुए हैं, जो आपसी सहयोग से एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह ने बताया कि अब तक एफआरसीटी द्वारा दिवंगत छह सदस्यों के परिवारों को लगभग 70 लाख रुपये का सहयोग दिया गया है, जबकि 48 बेटियों के विवाह में करीब 47 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक दिवंगत सदस्य के परिवार को 50 लाख रुपये और प्रत्येक बेटी के विवाह में 5 लाख रुपये तक का सहयोग प्रदान करना है।
मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष ओम शंकर नारायण ने बताया कि एफआरसीटी की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को हुई थी और आज उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली में भी संगठन का विस्तार हो चुका है। इन राज्यों में 31 अक्टूबर 2025 से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।
वहीं सोनभद्र जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन के माध्यम से जनसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले में अब तक लगभग 2600 सदस्य संगठन से जुड़ चुके हैं और सदस्यता अभियान तेजी से जारी है।
कार्यशाला का समापन संगठन की मजबूती व जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version