यूपी विधानसभा कैंटीन में अब मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना, 80 में खिचड़ी तो 90 रुपये में मिलेगी चिली पनीर | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

यूपी विधानसभा कैंटीन में अब मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना, 80 में खिचड़ी तो 90 रुपये में मिलेगी चिली पनीर | New India Times

यूपी विधानसभा की कैंटीन में अब केवल शाकाहारी भोजन ही मिल सकेगा। यहां 80 रुपये में खिचड़ी तो 90 रुपये में मटर पनीर या चिली पनीर का लुत्फ ले सकेंगे। 85 रुपये में मिलने वाली भोजन की थाली में मटर पनीर, दाल, ड्राई वेज, राइस, स्वीट, रायता, सलाद व रोटी होगी।

इसके अलावा दाल, चावल, रोटी व सब्जी के लिए रेट प्रति प्लेट के साथ ही 33 खाद्य पदार्थों की दरें तय की गई हैं। कैंटीन में अब शाकाहारी व्यंजन ही मिलेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष ने पहले से कैंटीन चला रही फर्म के स्थान पर नई फर्म को जिम्मा सौंपा है। कैंटीन में खाना खाने या नाश्ता करने पर ‘माननीयों’ को लगभग पूर्व की भांति ही मूल्य चुकाना पड़ेगा। अब खिचड़ी के साथ अचार, पापड़, सलाद, दही और घी भी मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version