बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा के उर्स में नहीं लगेंगे मनोरंजन के साधन, समन्वय समिति की बैठक में जिलाधीश पुलकुंडवार का निर्णय | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;

बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा के उर्स में नहीं लगेंगे मनोरंजन के साधन, समन्वय समिति की बैठक में जिलाधीश पुलकुंडवार का निर्णय | New India Times

बुलडाणा तहसिल अंतर्गत के ग्राम सैलानी में प्रति वर्ष हाजी हज़रत अब्दुल रहेमान उर्फ सैलानी बाबा का उर्स होलीका दहन से आरंभ होता है और तकरीबन 15 दिन चलता है। आगामी दिनों में होने जा रही इस यात्रा को देखते हुए आज जिलाधीश कार्यालय में सभी प्रशासकीय विभागों की समन्वय समिति की सभा जिलाधीश चंद्रकांत पुलकुंडवार व एसपी शशिकुमार मीणा की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यात्रा में मनोरंजन के साधन जैसे सिनेमा गृह, मौत का कुंआ, आकाश झूले, सर्कस आदि को अनुमति नहीं दी जाएगी।
सैलानी बाबा पर श्रद्धा रखने वाले लाखों लोग सैलानी यात्रा में शामिल होते हैं, उन्हें सैलानी में प्राथमिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। यात्रा शांति के साथ हो, कोई अनुचित घटना ना घटे, स्वास्थ्य की सुविधा, पार्किंग, बस सेवा, बिजली, पानी मिले इन विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधीश,एसपी सहित ज़िला परिषद, पंचायत समिति, बिजली वितरण, अन्न व औषध, एसटी निगम, पशुधन सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। यात्रा को लेकर विविध विषयों पर बात की गई। औरंगाबाद से आने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाए, वाहनों की पार्किंग यात्रा परिक्षेत्र से बाहर हो, यात्रा परिक्षेत्र में रास्ते बड़े रखे जाएं, ज़रूरी स्थानों पर लाइटिंग और वाच टावर लगाए जाएं, इसी के साथ ये निर्णय भी लिया जाए कि यात्रा में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी प्रशासन अपने पास रेकॉर्ड के लिए रखेगा तथा सब से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाधीश पुलकुंडवार ने कहा कि इस साल से यात्रा में लगने वाले मनोरंजन के साधन जैसे सिनेमा गृह, मौत का कुंआ, आकाश झूले, सर्कस आदि सुरक्षा की दृष्टि से नहीं लगाए जाएंगे।

बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा के उर्स में नहीं लगेंगे मनोरंजन के साधन, समन्वय समिति की बैठक में जिलाधीश पुलकुंडवार का निर्णय | New India Times

बता दें कि इन मनोरंजन के साधनों के पास ही सबसे ज़्यादा भीड़ रहती है। चिडिमारी, छेडख़ानी, झगड़े यहीं पर होते हैं जिससे यात्रा परिक्षेत्र में अशांति फैलती है। जिलाधिश के इस फैसले का सैलानी के मुजावरों ने विरोध भी किया किंतु जिलाधीश पुलकुंडवार नही माने।
इस बैठक में उपजिलाधीश दुबे, निवासी उपजिलाधीश वराडे, एसडीपीओ बी. बी. महामुनि, तहसिलदार सुरेश बगले, बीडीओ वाघ, पंचायत समिति सभापति तस्लीमा बी रसूल खान, रायपुर थानेदार जलालउद्दीन सैय्यद सहित पं स सदस्य शे. चांद मुजावर,शे. हाशम मुजावर, सैलानी ट्रस्ट के अध्यक्ष अ. समद आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version