भावांतर भुगतान योजना में रबी की फसलों का 12 फरवरी से होगा पंजीयन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;

भावांतर भुगतान योजना में रबी की फसलों का 12 फरवरी से होगा पंजीयन | New India Times

प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना में रबी सीजन 2017-18 की फसलों के लिये किसानों के पंजीयन का कार्य 3,500 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में 12 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य 12 मार्च तक चलेगा। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने पंजीयन की व्यवस्था के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

भावांतर भुगतान योजना में रबी की फसलों का 12 फरवरी से होगा पंजीयन | New India Times

पंजीयन कार्य के लिये राजस्व विभाग और मण्डी समितियों के कर्मचारियों तथा पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड करने के लिये अधीकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिये जाने के संबंध में भी प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी किये हैं।

प्रदेश में रबी सीजन वर्ष 2017-18 में चना, सरसों, मसूर तथा प्याज के लिये गेहूँ एवं धान का ई-उपार्जन करने वाली सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा।

By nit

Exit mobile version