इटवा विधानसभा में SIR चौपाल का आयोजन, फॉर्म–6 भरने को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा में SIR चौपाल का आयोजन, फॉर्म–6 भरने को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के बूथ संख्या 36, 37 एवं 38 पर भाजपा नेता श्री जयवर्धन तिवारी जी के नेतृत्व में SIR चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

चौपाल के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से फॉर्म–6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का विशेष आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना प्रत्येक पात्र नागरिक का न केवल अधिकार, बल्कि कर्तव्य भी है, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त बन सके।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को फॉर्म–6 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही यह संदेश दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

इसके पश्चात श्री राजेश अवस्थी ‘कालिया बाबा’ द्वारा आयोजित बाटी–चोखा कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस भोज कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच संवाद हुआ, जिससे आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द को बल मिला।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि जनसंवाद, जनभागीदारी और जनसेवा ही उनकी निरंतर प्रेरणा है, और इसी भावना के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

By nit

Exit mobile version