वन विभाग की मिली भगत से पर्यावरण पर चल रहा है आरा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

वन विभाग की मिली भगत से पर्यावरण पर चल रहा है आरा | New India Timesलखीमपुर खीरी जिला के विकासखंड रमिया बेहड़ वन विभाग की मिलीभगत से पर्यावरण पर खुलेआम आरा चलाया जा रहा है। वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा है या फिर सब कुछ जानते हुए अपनी आंखें बंद किए हुए है।

सरकार पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लाखों प्रयास कर रही है और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है मगर वन विभाग पर्यावरण संतुलन बिगड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है, इस का जीता जागता उदाहरण रमिया बेहड़ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। गांव रमिया बेहड़ हाइवे के किनारे राजेश्वरी देवी की बाग एक क्षेत्रीय ठेकेदार द्वारा काट डाली गई जो वन क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में भी था, मगर कार्यवाही तो दूर उन्होंने ठेकेदार को ही बचा लिया और लकड़ी भी उठा दी। दूसरा मामला ग्रामसभा चंद्रपुरा के मजरा भगहरपुरवा का है। रमिया बेहड़ से हौकना जाने वाली रोड पर भगहरपुरवा गांव के बाहर लगी आम की बाग में 15 हरे-भरे आम के पेड़ों को काटा जा रहा है।अब सवाल यह है कि पर्यावरण संरक्षण कैसे हो जब वन विभाग ही उसे मिटाने पर लगा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version