शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:
सोनभद्र जिला के करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरा स्थित शिव मंदिर में कथित रूप से मंदिर की दीवार पर पेशाब करने और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। यह घटना 18 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा थाना करमा में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मंदिर की दीवार पर पेशाब करने के बाद मौके से फरार हो गए और जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को नामजद किया है, जिनमें एस खान, फाजिलान खान, फरहान हुसैन, सलमान, नाजिम, सद्दाम, जलालुद्दीन, अबरार हुसैन, बबलू और बोडर शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
करमा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
