दमुआ नगर पालिका में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर आयोजित, 285 आवेदनों का हुआ पंजीकरण | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ नगर पालिका में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर आयोजित, 285 आवेदनों का हुआ पंजीकरण | New India Times

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित लोक कल्याण शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत नगर पालिका दमुआ में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नंदन स्थित मंगल भवन में आयोजित हुआ।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी ए.के. ठाकरे उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

शिविर में नगर पालिका सहित राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन (वेटनरी), कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के काउंटर उपलब्ध कराए गए। इस दौरान नंदन पटवारी के पास भूमि पट्टों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल लगभग 285 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप ने शिविर के दौरान संकल्प से समाधान अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आगामी 6 फरवरी को जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में दमुआ के मंगल भवन में पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान विभिन्न चरणों में 31 मार्च तक संचालित रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article