डीआईजी संजीव त्यागी व एसपी अभिषेक महाजन ने किया इटवा थाने का निरीक्षण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260118-WA0140.mp4
New India Times

इटवा थाना परिसर में डीआईजी संजीव त्यागी एवं एसपी डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा मिशन शक्ति केंद्र की गहन जांच की गई, जिसे अधिकारियों ने संतोषजनक पाया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260118-WA0139.mp4

डीआईजी ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। सभी रजिस्टर अद्यतन पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने थाना प्रभारी एवं स्टाफ की सराहना की।

डीआईजी संजीव त्यागी व एसपी अभिषेक महाजन ने किया इटवा थाने का निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने थाने पर तैनात प्रहरियों को कंबल वितरित किए तथा ठंड के मौसम में सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

डीआईजी संजीव त्यागी व एसपी अभिषेक महाजन ने किया इटवा थाने का निरीक्षण | New India Times

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक इटवा रविंद्र सिंह, क्राइम प्रभारी संतोष तिवारी सहित उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार शाही, नागेंद्र सिंह, बृजभान यादव एवं विनय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को जनता से मित्रवत व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version