बुरहानपुर पुलिस की सख्त पहल: थाना क्षेत्रों में सतत फुट पेट्रोलिंग, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शाम के समय पैदल फुट पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में पैदल फुट पेट्रोलिंग की गई।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर औचक जांच की गई। इस दौरान अवैध रूप से एकत्रित भीड़ को हटाया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न होने के लिए लोगों को समझाइश दी गई।

पेट्रोलिंग के दौरान आमजन को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा भड़काऊ पोस्ट न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version