झाबुआ युवा व्यापारी एसोसिएशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 300 से अधिक लोगों ने लिया लाभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ युवा व्यापारी एसोसिएशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 300 से अधिक लोगों ने लिया लाभ | New India Times

झाबुआ युवा व्यापारी एसोसिएशन एवं मेदांता हेल्थकेयर के बीच झाबुआ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया गया। इसी क्रम में शहर में युवा व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

झाबुआ युवा व्यापारी एसोसिएशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, 300 से अधिक लोगों ने लिया लाभ | New India Times

शिविर का शुभारंभ झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस एमओयू के अंतर्गत झाबुआ से मेदांता हॉस्पिटल में उपचार कराने जाने वाले सभी मरीजों को कुल बिल पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीज को युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ के लेटरपैड पर जारी संदर्भ पत्र मेदांता हॉस्पिटल में प्रस्तुत करना होगा, जिसके पश्चात सीधे बिल में छूट दी जाएगी।

युवा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य झाबुआ के लोगों को बड़े एवं विश्वसनीय अस्पताल में सुलभ, किफायती और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। यह समझौता झाबुआ के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी राहत साबित होगा।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, हृदय जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। सुबह से ही शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन द्वारा सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया गया। नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और सराहनीय बताया।

By nit

Exit mobile version