पनारा के वार्ड नंबर 3 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से जल संकट, ग्रामीण परेशान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र की ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड नंबर 3, शिव मंदिर के पास, पिछले करीब 15 दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शासकीय जल आपूर्ति की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे पाइपलाइन में कई स्थानों पर छेद हो गए।

इस संबंध में पंचायत द्वारा पुलिस चौकी डुंगरिया में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक इसका कोई निराकरण नहीं हो सका। मामले का समाधान न होने के कारण पंचायत द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत भी नहीं कराई जा सकी, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि जब भी पंचायत द्वारा पानी छोड़ा जाता है, तो बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। मजबूरी में लोग गड्ढों में जमा पानी निकालकर निस्तार के लिए उपयोग कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए तथा पुलिस चौकी डुंगरिया द्वारा वार्ड नंबर 3 की पाइपलाइन का निरीक्षण कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version