लकड़ी के ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के दौरान हाईटेंशन बिजली के तीन पोल टूटे, कई गावों की बिजली गुल | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;

लकड़ी के ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के दौरान हाईटेंशन बिजली के तीन पोल टूटे, कई गावों की बिजली गुल | New India Times

रायबरेली जिला के खीरों कस्बे में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे लकड़ी के ठेकेदार मुन्ना यादव, भगोती, पुती ने राजा मार्केट के पीछे राजकपूर के बाग में सफेदा के पेड़ काट रहे थे कि उसी दौरान सफेदा का पेड़ 11 हजार वोल्टेज लाइन पर जा गिरा जिससे 11 केबी लाइन के तीन पोल बीच से टूट गए जिससे खीरों, हरदी, कुसण्डी, खुष्टी , हरीपुर मिर्दाहा, देवगांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

लकड़ी के ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के दौरान हाईटेंशन बिजली के तीन पोल टूटे, कई गावों की बिजली गुल | New India Times

खीरों विद्युत उपकेंद्र से पूरे खीरों कस्बे में बिजली आपूर्ति की जाती है।बिजली गुल होने पर उपभोक्ता काफी देर तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली ना आने पर विभागीय अफसरों के फोन खटखटाए गए तो पता चला कि खीरों कस्बे में राजा मार्केट में राज कपूर की बाग में ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने का सिलसिला चल रहा था उसी दौरान सफेदा का पेड़ 11 केबी लाइन पर जा गिरा और 11 केबी लाइन के तीन पोल बीच से टूट गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

लकड़ी के ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के दौरान हाईटेंशन बिजली के तीन पोल टूटे, कई गावों की बिजली गुल | New India Timesखीरों के जेई रामनाथ ने बताया पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है, नए पोल लगवाकर मंगलवार की शाम से बिजली सप्लाई चालू कर दी जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version