नगर पालिका गुना की बड़ी कार्रवाई, 850 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त, विक्रेता पर 11 हजार का जुर्माना | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद गुना द्वारा अमानक पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव एवं नगर पालिका स्टाफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 850 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की और संबंधित विक्रेता के विरुद्ध 11,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान नानाखेड़ी क्षेत्र में अमानक पॉलिथीन के भंडारण और विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री को अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई करते हुए 850 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की गई। साथ ही संबंधित विक्रेता पर 11,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने शहर के सभी विक्रेताओं और क्रेताओं से अमानक पॉलिथीन के क्रय-विक्रय से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और यह पशुओं के लिए भी घातक साबित होती है।

उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बायोडिग्रेडेबल थैलों का उपयोग करें, जो पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और जिससे पशुओं को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version