आरपीएफ जुन्नारदेव ने ग्रामीणों को रेलवे क्षेत्र में प्रवेश न करने की दी समझाइश, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आरपीएफ जुन्नारदेव ने ग्रामीणों को रेलवे क्षेत्र में प्रवेश न करने की दी समझाइश, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक | New India Times

आरपीएफ पोस्ट जुन्नारदेव के क्षेत्राधिकार अंतर्गत एकलहरा–परासिया रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 956/22 से 957 के मध्य स्थित जाटाछापर भमोडी गांव के ग्रामीणों को एकत्रित कर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि बिना किसी वैध कारण के रेलवे क्षेत्र में प्रवेश न करें। रेलवे सीमा चिन्हित करने के लिए जहां पत्थर गड़े हैं, उसके भीतर अपने खेतों का विस्तार न करें। भैंस, गाय सहित अन्य पशुओं को रेलवे लाइन के किनारे न चराएं। साथ ही बच्चों को समझाने की अपील की गई कि चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकें तथा रेलवे लाइन पर गिट्टी या पत्थर न रखें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।

आरपीएफ द्वारा यह भी बताया गया कि बच्चे स्कूल आते-जाते समय हमेशा रेल अंडर ब्रिज (RUB) अथवा निर्धारित सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्टोन पेल्टिंग, सीआरओ, एमआरओ, ट्रेसपासिंग एवं अतिक्रमण (इन्क्रोचमेंट) के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

उपस्थित लोगों को यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

Exit mobile version