दूसरी पत्नी दिलाने के नाम पर ठगी और चोरी करने वाली नकली पत्नी व तीन साथी गिरफ्तार, नवेगांव पुलिस ने भेजा जेल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दूसरी पत्नी दिलाने के नाम पर ठगी और चोरी करने वाली नकली पत्नी व तीन साथी गिरफ्तार, नवेगांव पुलिस ने भेजा जेल | New India Times

दिनांक 13/01/2026 को प्रार्थी मधु विश्वकर्मा निवासी सिमरिया, जिला सागर ने थाना नवेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी का बीमारी के कारण निधन हो चुका है और उनके कोई संतान नहीं है। वे अकेले रहते हैं और दूसरी शादी के लिए महिला की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान उनकी मुलाकात बलराम नागवंशी निवासी कोठार से हुई, जिसने भरोसा दिलाया कि वह उनके समाज की लड़की लाकर घर बैठा देगा। दिसंबर 2025 में बलराम नागवंशी ने अपने दो साथियों शिवजी टांडेकर एवं मुकेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर संध्या विश्वकर्मा निवासी इकलहरा को दूसरी पत्नी के रूप में प्रस्तुत करने की साजिश रची।

दिनांक 22/12/2025 को चारों ने मिलकर प्रार्थी मधु विश्वकर्मा को नवेगांव स्थित यदुवंशी ढाबा बुलाया, जहां 30–35 वर्ष की एक महिला से मिलवाया गया, जिसने अपना नाम संध्या विश्वकर्मा बताया। आरोपियों ने कहा कि लड़की शादी के लिए तैयार है और कागजी कार्यवाही बाद में करवा ली जाएगी। इसी दौरान बलराम नागवंशी ने प्रार्थी से 10,000 रुपये ठग लिए और संध्या को उसके साथ भेज दिया।

इसके बाद प्रार्थी ने संध्या के लिए साड़ी, ब्लाउज, चूड़ियां एवं दुल्हन के श्रृंगार का सामान खरीदा। संध्या करीब 15–20 दिन तक प्रार्थी के साथ रही। इसी दौरान उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपना छोटा भाई बताकर बुलाया।

दिनांक 10/01/2026 को दोपहर में संध्या एवं उसका बॉयफ्रेंड प्रार्थी की नई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस, चांदी की चेन, वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन एवं लगभग 30–35 किलो गेहूं, कुल मशरूका कीमत लगभग ₹1,08,000 चोरी कर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 83, 61(2), 303(2), 318(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं एसडीओपी जुन्नारदेव श्री सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना नवेगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जप्त मशरूका:

आरोपियों से ठगी की नगद राशि ₹10,000 एवं दो मोबाइल फोन जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

शिवजी टांडेकर पिता लक्ष्मण टांडेकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम नकटिया खारी, थाना जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा।
मुकेश सूर्यवंशी पिता सुंदरलाल सूर्यवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी अमरवाड़ा, हाल निवासी ग्राम बुर्रीकला, थाना जुन्नारदेव।

बलराम नागवंशी पिता मुन्ना नागवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कोठार, थाना उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा।                   संध्या पति विनोद विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी इकलहरा, थाना चांदामेटा, हाल निवासी परासिया, जिला छिंदवाड़ा।

पुलिस टीम:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक लखनलाल सरयाम, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश, आरक्षक शारदा बामने, रुमन सिंह, सोनू वरकड़े, रामकिशोर धुर्वे, श्यामलाल कारोचे एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कोमल यादव की अहम भूमिका रही।

By nit

Exit mobile version