नगर निगम ज़ोन-6 में फर्जी असेसमेंट का आरोप, बिना प्रक्रिया नाम परिवर्तन पर उठे सवाल | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी पर खान इलाके में नगर निगम ज़ोन-6 से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र की निवासी मसर्रत जहाँ ने आरोप लगाया है कि उनका नगर निगम असेसमेंट, जो पिछले 20 वर्षों से उनके नाम दर्ज था, उसे बिना किसी पूर्व सूचना, बिना जांच, बिना शपथपत्र (एफिडेविट) तथा बिना निर्धारित फाइल प्रक्रिया के किसी अन्य व्यक्ति रोशन आरा के नाम स्थानांतरित कर दिया गया।

पीड़िता का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में नगर निगम ज़ोन-6 कार्यालय से जुड़े हाउस टैक्स सुपरिंटेंडेंट, बाबू सुनीता एवं संबंधित क्षेत्रीय इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध है। आरोप लगाया गया है कि पैसों के लेन-देन के बाद फर्जी तरीके से असेसमेंट में बदलाव किया गया।

मसर्रत जहाँ द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा अब तक कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पूर्व में दर्ज असेसमेंट को पुनः बहाल किए जाने की मांग की है।

यह मामला नगर निगम ज़ोन-6 में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version