मेला देखने गया 15 वर्षीय बालक पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिरा, दर्दनाक मौत | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

धरमपुर थाना क्षेत्र के इचोलिया इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मेला देखने गया 15 वर्षीय बालक पतंग उड़ाते समय चट्टान से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान विभव सिंह, पिता अमर लोधी, निवासी ग्राम खोरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विभव सिंह इचोलिया क्षेत्र में आयोजित मेले में गया था। इसी दौरान वह पतंग उड़ा रहा था, तभी असंतुलित होकर चट्टान से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही धरमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक को तत्काल अजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version