तीन महीने से नहीं मिली वृद्धा पेंशन, परेशान वृद्ध ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तीन महीने से नहीं मिली वृद्धा पेंशन, परेशान वृद्ध ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत | New India Times

डुंगरिया ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड क्रमांक 6, एरिया स्टोर के पास रहने वाले स्थायी निवासी चैतराम मानकर उर्फ भद्दू को पिछले तीन महीनों से सरकार की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह की वृद्धा पेंशन उनके खाते में नहीं आने से वह आर्थिक रूप से परेशान हैं।

इस संबंध में चैतराम मानकर ने ग्राम पंचायत पनारा में शिकायत दर्ज कराई, जहाँ से उन्हें बताया गया कि इसकी जानकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव से ही मिल सकेगी और इसके लिए उन्हें जनपद पंचायत जाना पड़ेगा।

समस्या का समाधान नहीं होने पर वृद्ध ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है। वृद्धा पेंशन खाते में न आने को लेकर की गई शिकायत का क्रमांक 36277253 है। शिकायतकर्ता चैतराम मानकर उर्फ भद्दू ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version