बीजेपी के प्रचार से विदेश निति गायब : ठाकरे परिवार के भाषणों के रेकॉर्ड ब्रेक श्रोता | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी के प्रचार से विदेश निति गायब : ठाकरे परिवार के भाषणों के रेकॉर्ड ब्रेक श्रोता | New India Times

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओ के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बृहन्मुंबई समेत ठाणे की 6 मनपा पर फोकस कर चुके उद्धव और राज ठाकरे को पूरा महाराष्ट्र सुन रहा हैं। ठाकरे के नासिक मुंबई ठाणे की संयुक्त संबोधनों के जवाब मे मैदान में उतरे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के पास गौतम अडानी के बढ़ते साम्राज्य को लेकर कोई जवाब नहीं है।

बीजेपी के प्रचार से विदेश निति गायब : ठाकरे परिवार के भाषणों के रेकॉर्ड ब्रेक श्रोता | New India Times

बेहतर होता कि देवेन्द्र फडणवीस मोदी सरकार की विश्वगुरु वाली विदेश निति से अपने भाषणों का खालीपन भर लेते। मंत्री गिरीश महाजन , नीलेश राणे द्वारा दिए गए बयान ठाकरे बंधू से संबंधित होने के कारण मीडिया में इन दोनों मंत्रियो को तवज्जो मिला। राज ठाकरे के मुंह से गौतम अडानी से जुड़ा सच सुनने के लिए महाराष्ट्र का आम आदमी टीवी और मोबाइल स्क्रीन के सामने नजर आया।

बीजेपी के प्रचार से विदेश निति गायब : ठाकरे परिवार के भाषणों के रेकॉर्ड ब्रेक श्रोता | New India Times

ठाकरे बंधू के भाषणों के समय महाराष्ट्र की सड़के खामोश हो चुकी थी। गौतम अडानी पर न्यूयॉर्क की कोर्ट में चल रहे रिश्वत के मुकदमे के कारण भारत अमरीका के तेल के कारोबार में फंस चुका है। आगामी चुनावों में मोदी सरकार की विदेश निति पर विपक्ष की ओर से जनता के बीच तथ्यों के साथ बेबाकी से खुलकर बात होनी चाहिए।

डॉ प्रशांत बने डेप्युटी मेयर :
जलगांव जिले कि जामनेर नगर परिषद में बिना चुनाव लड़े निर्विरोध नगर सेवक चुने गए बीजेपी के डॉ प्रशांत भोंडे को उपनगराध्यक्ष बनाया गया है। प्रशांत भोंडे को भविष्य में बीजेपी में बड़ी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने योग्य चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी ने अपने तीन कार्यकर्त्ताओं को पिछले दरवाजे से स्वीकृत नगरसेवक का अवसर प्रदान किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article