जुन्नारदेव मॉडल रेलवे स्टेशन पर नई सुविधाओं की सौगात, वातानुकूलित वेटिंग रूम का शुभारंभ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव मॉडल रेलवे स्टेशन पर नई सुविधाओं की सौगात, वातानुकूलित वेटिंग रूम का शुभारंभ | New India Times

जुन्नारदेव मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित वेटिंग रूम की शुरुआत आज की गई। इस अवसर पर ठेकेदार कालीचरण कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर मंडल का जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन अब पूर्ण रूप से मॉडल स्टेशन में परिवर्तित हो चुका है।

वर्तमान समय में यहां से 8 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा स्टेशन पर कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय प्रमुख है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, पार्किंग तथा शौचालय की सुविधा भी निर्धारित शुल्क पर यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

वातानुकूलित प्रतीक्षालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक संजय वर्मा, धुर्वे सीआई, आरपीएफ निरीक्षक जी.एस. तिवारी सहित रेलवे स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version