इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
क्षेत्र के समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता शक्ति शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला श्री सेमरी धाम बालाजी सरकार मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए आरोन से रवाना हुआ। झंडा यात्रा डीजे की धुनों के साथ दास हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात यात्रा सेमरी धाम बालाजी मंदिर के लिए रवाना हुई।
नगर में जगह-जगह विशाल झंडा यात्रा का पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। नपा विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन ने इंदिरा पार्क चौराहा पर पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं से समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता शक्ति शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर झंडा यात्रा में शामिल समस्त बालाजी भक्तों को अल्पाहार एवं जलपान कराया गया।
विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पार्वती अहिरवार, पंडित राम बाबू शर्मा, रामलाल यादव, भारत सिंह यादव, पार्षद मूलचंद शर्मा, बृजमोहन यादव, राजीव रघुवंशी, रामेश्वर साहू, अजय दुबे, मुकेश पटेल, राजाराम सिंह जाखोद, अरविंद श्रीवास्तव (एडवोकेट), फारूक बैंग, तिरत ठेकेदार, राम सिंह ठेकेदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमल अहिरवार, गोलू जैन (झंडा), कमल सिंह प्रजापति, मनोज ओझा, समाजसेवी पत्रकार रुस्तम खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
