स्वामी विवेकानंद जयंती पर भिंड में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भिंड में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | New India Times

युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस “युवा दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन आज 12 जनवरी 2026 को किया गया। यह कार्यक्रम सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक–02, भिंड के मैदान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.डी. मित्तल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री जी के संदेश का आकाशवाणी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मुख्य अतिथियों ने भी सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं—प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन एवं अधोमुख श्वानासन—का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यभान सिंह भदौरिया द्वारा किया गया, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों एवं अतिथियों को योगाभ्यास कराया तथा योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version