निगोहां में नहर पाटकर अवैध प्लाटिंग का आरोप, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

निगोहां में नहर पाटकर अवैध प्लाटिंग का आरोप, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न | New India Times

निगोहां कस्बे में थाने के सामने स्थित नहर को प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा निजी स्वार्थ के चलते पाट दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

नहर का प्रवाह बाधित होने से पानी कई स्थानों पर कटान करता हुआ खेतों में घुस गया, जिससे सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है।

इस घटना से ग्रामीणों और किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अधिशासी अभियंता द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विभाग की इस निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि सिंचाई विभाग की मिलीभगत से नहर पाटकर अवैध प्लाटिंग कराई जा रही है, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और नहर को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version