यूपी डायल 100 पुलिस टीम ने व्यापारी से की अभद्रता, आक्रोशित व्यापारियों ने सडक जाम कर दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;

यूपी डायल 100 पुलिस टीम ने व्यापारी से की अभद्रता, आक्रोशित व्यापारियों ने सडक जाम कर दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग | New India Times

रायबरेली जिला के खीरों कस्बे में शनिवार की रात यूपी डायल 100 पुलिस टीम ने व्यापारी के साथ अभद्रता की जिससे व्यापारी भड़क उठे। खीरों चौराहा पर सभी व्यापारी ने रोड जाम कर दी और यूपी डायल 100 के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। हंगामे के दौरान दो घंटे तक गुरुबख्शगंज सेमरी मार्ग जाम रहा।

यूपी डायल 100 पुलिस टीम ने व्यापारी से की अभद्रता, आक्रोशित व्यापारियों ने सडक जाम कर दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार यूपी डायल 100 में तैनात पुलिस कर्मियों ने दुकानदार शिवम गुप्ता की ठेलिया बहार कर दी। शिवम का आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस की जानकारी होने पर उसी दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी करना शुरू कर दी और रोड जाम कर दिया जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं।

By nit

Exit mobile version