ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर की आवश्यक बैठक संपन्न, नए वर्ष में आईडी कार्ड वितरित | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

11 जनवरी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर की एक आवश्यक बैठक आईएमए भवन, सीतापुर आई अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव जयप्रकाश गोविंद राव उपस्थित रहे।

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं। उन्हें अपनी कलम के माध्यम से जनसमस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करना चाहिए और समाज सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी बीपी सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा कलम का सिपाही होता है और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की सेवा करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात तहसील सदर टीम द्वारा प्रदेश सचिव को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रदेश सचिव द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नए वर्ष के अवसर पर आईडी कार्ड पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तहसील सदर के महामंत्री अमित कुमार भारती, मंत्री नवेन्दु शुक्ला, कोषाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, प्रवक्ता इमरान खान, कैमरामैन सुमित कुमार चौधरी, पुष्पराज दूबे, शिवेन्द्र उपाध्याय सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version