भागलपुर में पुलिस की कार्रवाई, 102.77 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव स्थित सरस्वती बिहार कॉलोनी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने एक युवक सौरभ कुमार उर्फ मोनू को 102.77 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक बबरगंज थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में भागलपुर पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version