जौरासी घाटी में ओवरस्पीड पर सख्ती, 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹15 हजार का जुर्माना | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जौरासी घाटी में ओवरस्पीड पर सख्ती, 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹15 हजार का जुर्माना | New India Times

जौरासी घाटी पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज ट्रैफिक इंचार्ज धनंजय शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में निर्धारित 40 किमी प्रति घंटे की गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाते पाए गए 15 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक और धीमी गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई। वहीं, ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रकरण आरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version