सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
लखनऊ जिला के निगोहां कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए भटक रही अर्धमानसिक महिला को उसके परिजनों से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
देर रात पोस्ट ऑफिस के पास एक अज्ञात महिला को भटकते देख कस्बा इंचार्ज ने तुरंत पहल की और उससे बातचीत करने की कोशिश की। महिला अपनी पहचान स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ थी, लेकिन उसके इशारों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने सक्रिय रूप से खोजबीन शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद महिला के परिजनों को खोज लिया गया और उसे सुरक्षित रूप से उसके पति के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए निगोहां पुलिस और कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मानवीय कार्य की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है और लोग अनूप तिवारी की संवेदनशील सोच एवं सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे हैं। इस घटना से जनता का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

