होली पर शांति व्यवस्था को लेकर चौक कोतवाली प्रभारी की बैठक, सुरक्षा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

होली पर शांति व्यवस्था को लेकर चौक कोतवाली प्रभारी की बैठक, सुरक्षा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा | New India Times

होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने गांधी पार्क में पुलिस टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी बैठकें पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहारी माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।
बैठक में सुशील दीक्षित, राजू सारस्वत, सरताज अली, असलम, अनुराग गुप्ता, सुरेश, अमित, सरफराज, मुन्ना, पंकज, रहीस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article