हाईटेक होगी नगर निगम बुरहानपुर की कार्यप्रणाली,ई-नगर पालिका एप के जरिए होगी वाहनों की निगरानी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शुक्रवार को नगर निगम के एम आई सी हॉल में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में निगम के समस्त वाहन चालकों को ‘ई-नगरपालिका एप’ (e-Nagarpalika App) के अंतर्गत फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई।
डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता
बैठक को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने कहा कि फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से निगम के वाहनों की रियल-टाइम लोकेशन,रूट और ईधन की खपत पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने ड्राइवरों को एप के संचालन और उसमें डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सेवाओं में और अधिक सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर वाहन प्रभारी श्री गणेश पाटिल एवं श्री संतोष सोनवने विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ड्राइवरों को एप चलाने में आने वाली तकनीकी बारीकियों को समझाया।
सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
डीजल वाहनों की जगह 10 नए इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन खरीदे गए हैं। ये वाहन बिजली से चलते हैं, जिससे प्रदूषण नहीं फैलता और पर्यावरण को फायदा होता है। डीजल खर्च बचता है,जिससे नगर निगम को हर महीने लाखों की बचत हो रही है।इन वाहनों को नगर निगम के सोलर प्लांट से चार्ज किया जाता है,जिससे बिजली की लागत कम आती है। ये छोटे वाहन शहर की तंग गलियों में आसानी से जा सकते हैं,जिससे कचरा उठाना आसान हो गया है।
डोर टू डोर ये वाहन घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करते हैं और ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते हैं।
बुरहानपुर नगर निगम ने कचरा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए यह कदम उठाया है, जो शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल, संतोष सोनवने, रामेश्वर महाजन, धनराज चौधरी सहित सभी वाहन चालक कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version