बस्ती रेलवे स्टेशन पर एलईडी कोच संख्या डिस्प्ले खराब, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260110-WA0134.mp4
New India Times

बस्ती रेलवे स्टेशन पर लगी एलईडी कोच संख्या बताने वाली डिस्प्ले मशीन पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन पकड़ने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।

बस्ती रेलवे स्टेशन पर एलईडी कोच संख्या डिस्प्ले खराब, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी | New India Times

कोच की सही जानकारी न मिलने के कारण यात्री कभी प्लेटफॉर्म पर तो कभी ट्रेन के आगे-पीछे दौड़ते रहते हैं। स्थिति यह है कि टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर में लगे अन्य डिस्प्ले बोर्ड भी यात्रियों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पा रहे हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि रोजाना इसी स्टेशन से कई आला अधिकारी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गुजरते हैं, इसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते मशीन को दुरुस्त कर दिया जाए, तो उन्हें काफी राहत मिल सकती है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द एलईडी कोच संख्या डिस्प्ले को ठीक कराया जाए, ताकि विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version