इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एडीएम अखिलेश जैन सहित जिले के समस्त एसडीएम एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संभाग आयुक्त श्री खत्री ने कहा कि मतदाता सूची जितनी साफ, शुद्ध और व्यवस्थित होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि कई प्रशासनिक गतिविधियों के लिए भी मतदाता सूची को आधार माना जाता है।
आयुक्त श्री खत्री ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं तथा पात्र मतदाताओं का नाम जुड़ना सुनिश्चित किया जाए।
