बुरहानपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने उतरी पुलिस, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बुरहानपुर यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा दिनांक 09.01.2026 को शाम के समय फुट पेट्रोलिंग कर यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त समझाइश दी गई। कार्रवाई जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फूल चौक, कमल चौक, शिवकुमार प्रतिमा से लेकर चौपाटी व्यापारी क्षेत्र तक की गई।

साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं अस्त-व्यस्त वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version