मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण और क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना कटरा पुलिस के साथ मिलकर कस्बा कटरा क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने कानून और शांति व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी जांच करने, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस को क्षेत्र में नियमित गश्त बनाए रखने, रात्रिकालीन भ्रमण को सुदृढ़ करने और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें शांति और सौहार्द बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
गश्त के दौरान थाना कटरा पुलिस को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
