पन्ना पुलिस मुठभेड़ में युवती अपहरण कांड का मुख्य आरोपी देवराज सिंह गिरफ्तार, तीन पुलिस कर्मी घायल | New India Times

अबरार अहमद खान/ संदीप शुक्ला, भोपाल (मप्र), NIT;

पन्ना पुलिस मुठभेड़ में युवती अपहरण कांड का मुख्य आरोपी देवराज सिंह गिरफ्तार, तीन पुलिस कर्मी घायल | New India Times

डायल 100 पुलिस गाडी से सरेआम युवती का अपहरण करने वाला आदी अपराधी देवराज सिंह को पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर थाने की मठरी कुठार जंगल में पुलिस और देवराज सिंह के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें टीआई अरविंद सिंह दांगी को लगी चोट लगी और अन्य दो पुलिस कर्मी घायल हो गए फिर भी पुलिस ने देवराज सिंह को जिंदा पकड लिया।
पुलिस देवराज को देवेंद्रनगर अस्पताल लेकर गई। देवराज सुरक्षित पकड़ा गया और उसके पास से हथियार कई जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पन्ना पुलिस मुठभेड़ में युवती अपहरण कांड का मुख्य आरोपी देवराज सिंह गिरफ्तार, तीन पुलिस कर्मी घायल | New India Times

सूचना मिलने के बाद एसपी मौके पर पहुंचे जहां पुलिस पहले ही घेराबंदी कर रखी थी।
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के नेतृत्व में एनकाउंटर शुरू हुआ। करीब 6 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें थाना प्रभारी देवेंद्र नगर जसवंत राजपूत सहित बड़ी संख्या में जिले के पुलिस कर्मी शामिल थे। IT सेल का उपयोग कर लोकेशन का पता लगाया गया था। मुखबिर ने सूचना दी थी कि ठाकुर बाबा स्थान के पास रुका है।

ज्ञात हो कि देवराज सिंह ने पुलिस का 100 डायल पुलिस वाहन से बमुरहा गांव में जाकर सरेआम लड़की का अपहरण कर लिया था, जिससे पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस की किरकिरी हो रही थी। देवराज तीन हत्याओं का आरोपी रहा है जिसमें सभी में बरी हो गया है। कुल 11 मुकदमे देवराज पर दर्ज हैं।

इस मुठभेड़ में IT सेल के एक्सपर्ट आरक्षक राहुल बघेल को भी चोट लगी है, कुल 3 पुलिसकर्मी घायल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version