अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
तहसील इटवा क्षेत्र अंतर्गत सिकरी बेलहसा में नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का भव्य उद्घाटन आगामी 13 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्टेडियम उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
अहमद खान (अध्यक्ष) ने बताया कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती देगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेडियम के निर्माण से इटवा तहसील क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और युवा पीढ़ी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ पाएगी।
