जुन्नारदेव में विशाल सर्व आदिवासी जनजागृति सम्मेलन: धर्मांतरण रोकने और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर चर्चा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में विशाल सर्व आदिवासी जनजागृति सम्मेलन: धर्मांतरण रोकने और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने पर चर्चा | New India Times

जुन्नारदेव के ग्राम गोरखघाट में मवासी समाज सामाजिक समिति द्वारा आयोजित “विशाल सर्व आदिवासी सामाजिक जनजागृति सम्मेलन” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गाथा की पारंपरिक पूजा से हुई, तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत ग्राम समिति के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा किया गया।

सम्मेलन में आदिवासी समुदाय के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक स्थिति सुधार, व्यवसाय और एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही बढ़ते धर्मांतरण को रोकने, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों तक पहुँचाने पर चर्चा हुई।

सम्मेलन में यह भी बताया गया कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखना आवश्यक है क्योंकि इसके अधिक इस्तेमाल से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराएँ, पूजा पद्धति को संजोना, बहन-बेटियों का विवाह सही उम्र में करना और नई टेक्नॉलॉजी में धोखा-धड़ी से सतर्क रहना भी आवश्यक बताया गया।

कार्यक्रम में गांवों से आए बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य जैसे शैतान नृत्य, शैला नृत्य, गेंड़ी नृत्य, ढोल-नागड़ा प्रस्तुत किए। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर कविताएँ और निबंध प्रस्तुत किए गए, जिससे सम्मेलन और भी आकर्षक बना।

By nit

Exit mobile version