अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;

मध्यप्रदेश के जिला शाजापुरके कालापीपल थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर उमेश चौहान की रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन-बुलेट मोटरसाइकल में टक्कर होने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
थाना कालापीपल के प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी के अनुसार उमेश चौहान 29 वर्ष पुत्र भाई जी चौहान संजय नगर जिला खर्गॉन के निवासी थे ।और यह 05-10-2016 से सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे ।कल रात लगभग 9 बजे कस्बे से थाने की तरफ़ बुलट लेकर जारहे थे शालीमार भुज एक्सप्रेस आने के कारण रेल्वे क्रासिंग का फाटक बंद था लेकिन वह फाटक के नीचे से गाड़ी लेकर निकलने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच ट्रेन आ गयी जिस के टक्कर से उनकी गाड़ी लगभग 200 मीटर दूर जा गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
