16,29,400 रूपये की कैश करेंसी के साथ एक व्यक्ति गिरिफ़्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीश खान, भोपाल, NIT;

16,29,400 रूपये की कैश करेंसी के साथ एक व्यक्ति गिरिफ़्तार | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की थाना हनुमानगंज की पुलिस ने एक व्यक्ति को 16,29,400 रूपये नगदी के साथ गिरिफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानाकरी के अनुसार थाना हनुमान गंज कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिया पैलेस होटल की तरफ से नोटों से भरा बेग लेकर पैदल जा रहा है। सूचना मिलते ही रात लगभग 2 बजे थाना परभारी सुदेश तिवारी अपने हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर के बताये गए हुल्ये के आधार पर उक्त व्यक्ति को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 16,29,400 रूपये कैश बरामद हुए। जिसे पकड़ कर थाने लाकर जब उस से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। पकडे गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम महेश बाधवानी (52 वर्ष) पुत्र प्रहलाद बाधवानी निवासी विष्णुपुरी एनेक्स जिला इनड़ोर बताया। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी का का कहना है कि प्राप्त राशि जप्त कर इनकम टैक्स विभाग को इसकी जानकरी देकर वैधानिक कार्यवाही कि जा रही रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version