मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में किसानों तथा नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इसके बाद इंदौर के भागीरथपुर इलाके में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री ने मीडिया के सामने अनुचित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे उनकी तथा सरकार की छवि धूमिल हुई। इसी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर इस्तीफे की मांग की और उनका पुतला दहन किया।
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।
इस अवसर पर विधायक निलेश उईके ने कहा कि वर्षों पहले आई पानी की जांच रिपोर्ट में पानी को दूषित और पीने योग्य नहीं बताया गया था। ऐसे में इसकी सप्लाई बंद की जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने फाइल दबाकर अपनी कमियों पर पर्दा डालने का काम किया। इस पूरे मामले की जिम्मेदार भाजपा सरकार है।
कार्यक्रम में विधायक निलेश उईके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कांबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, रवि खापरे, शारदा धूमाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कड़वे मैडम, ओम पटेल, कीर्ति पठाडे, हरनाम सिंह, डॉ. टोमपे, डॉ. यमदे, बिट्टू धर्माधिकारी, विलास डाबरे, अमजद खान सहित कई पार्षद और किसान संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
