एस.आई.एस. नागपुर में सुरक्षा जवान पद के लिये 7 से 16 जनवरी तक पंजीयन शिविरों का आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:


जिला रोजगार कार्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा जिले की 5 जनपद पंचायतों में एस.आई.एस. नागपुर में सुरक्षा जवान पद के लिये 7 से 16 जनवरी 2026 तक प्रात: 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया गया है। कलेक्टर  हरेंद्र नारायन ने एसडीएम जुन्नारदेव, अमरवाड़ा व छिन्दवाड़ा तथा जनपद पंचायत जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, छिन्दवाड़ा, हर्रई एवं तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने जनपद पंचायत क्षेत्र में पंजीयन शिविरों की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें जिससे बेरोजगार आवेदक पंजीयन शिविर में शामिल हो सकें। संबंधित जनपद पंचायतों के बेरोजगार आवदेक इन पंजीयन शिविरों में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। 
      कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि 7 जनवरी को जनपद पंचायत जुन्नारदेव में, 9 जनवरी को जनपद पंचायत तामिया में, 12 जनवरी को जनपद पंचायत हर्रई में, 14 जनवरी को जनपद पंचायत अमरवाड़ा में तथा 16 जनवरी को जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा में प्रात: 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version