बजट में क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या महंगा??? | New India Times

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT;

बजट में क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या महंगा??? | New India Times

शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बजट पेश किया तो सभी की निगाहें उन पर लगी हुई थीं। हर कोई जानना चाहता था कि बजट के बाद क्‍या महंगा होगा और क्‍या सस्‍ता हुआ।

इस बजट से विदेशी गाड़ि‍यां महंगी हो जाएंगी जबकि एलसीडी और एलईडी के लिए आपको कम रुपए चुकाने होंगे।

विदेशों से आयातित सोना महंगा होगा, जबकि एचआईवी-एड्स से पीड़ि‍त लोगों के लिए खुशखबरी है कि अब एचआईवी की दवाएं सस्‍ती हो जाएंगी।

अगर आप विदेशी साइकिल के शौकीन हैं तो बुरी खबर यह है कि यह महंगी होने जा रही हैं।

अगर आप अक्‍सर रेस्तरां में खाना पसंद करते हैं तो अब आपको उसके लिए ज्‍यादा पैसे चुकाने होंगे। खुशखबरी यह कि जीवन रक्षक दवाएं सस्‍ती हो रही हैं।

मोबाइल फोन अब कुछ और ज्‍यादा महंगा पड़ने वाला है क्‍योंकि मोबाइल पर बात करने के लिए अब आपको ज्‍यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

माचिस अब सस्‍ती हो जाएगी लेकिन रेस्तरां में खाना महंगा पड़ेगा।

अगर आपकी भी बड़ी गाड़ी रखने की चाहत है तो यह चाहत आपको महंगी पड़ेगी, क्‍योंकि बड़ी गा‍ड़ि‍यां महंगी होने जा रही हैं।

आम आदमी की सवारी मोटरसाइकिल की कीमतें और बढ़ेंगी जबकि सोलर युनिट अब सस्‍ते हो जाएंगे।

फ्रिज का ठंडा पानी महंगा पड़ेगा, क्‍योंकि फ्रिज की कीमतें बढ़ने के संकेत हैं जबकि खाने में जरूरी चीज नमक सस्‍ता होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version